पंडित बालकृष्ण भट्ट जी के दो मानस पुत्र राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन और महामना मदन मोहन मालवीय
पंडित बालकृष्ण भट्ट पर कई साल हुए एक लेख मैंने कहीं पढ़ा था साप्ताहिक हिंदुस्तान या धर्म युग में । उन्होंने प्रयागराज की दो महान विभूतियों राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को पंडित बालकृष्ण भट्ट जी के मानस पुत्र बताया था और यह लेख मुझे आज तक इसी वजह से याद रहा लेकिन यह याद नहीं है कि मैंने कब पढा था और यह किसने लिखा था हमारी प्रार्थना है उन सभी लोगों से जिन्होंने कभी पढ़ा हो वे सज्जन मुझे इसके बारे में सूचित करें कि वह किसने लिखा था और किस अंक में छपा था वह और किस पत्रिका में छपा था या वह मेरे पास तक भेज दें तो मैं भेजने वाले को ₹1000 तुरंत इनाम दूंगा। ज्ञान प्रकाश