संदेश

अनुप्रिया !तुम कहाँ खो गई हो ??😢

 मैं तुम्हें बहुत प्यार करता था और तुम भी मुझे बहुत प्यार करती थी हमने तुम्हें बहुत सारे खत लिखे तुमने भी मुझे बहुत सारे साथ लिखें फिर यह कैसी नादानी हुई मुझसे कि तुम मुझे छोड़ कर चली गई नादानी मेरी दरअसल इसलिए थी कि मैंने जानबूझकर एक ऐसा नाटक किया कि तुम मुझसे दूर हो जाओ क्योंकि मैं शादीशुदा था और तुम्हें संभाल नहीं सकता था अपनी पत्नी के साथ साथ और यह मेरी सबसे बड़ी गलती हुई जबकि जिस पत्नी से मैं नाराज था उसके कारण ही मैंने तुम्हारी खोज की थी मैंने तुम्हें खो दिया यह मेरी जिंदगी की है सबसे बड़ी गलती हुई है मैं तुम्हें फिर से पाना चाहता हूं अनुप्रिया तुम कहाँ हो ??😢 

जय हो नीब करोरी बाबा

 ज़हर पीकर के औरों को जो जीवन दे वह शिव शंकर वही विषखोर बाबा हैं वही हैं तीर्थराजेश्वर ।।💐💐 8 मई को कैंची धाम गए दर्शन किया। 9 को भी गए । 9 की शाम वापस आये।

पंडित बालकृष्ण भट्ट जी के दो मानस पुत्र राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन और महामना मदन मोहन मालवीय

  पंडित बालकृष्ण भट्ट पर कई साल हुए एक लेख मैंने कहीं पढ़ा था साप्ताहिक हिंदुस्तान या धर्म युग में । उन्होंने प्रयागराज की दो महान विभूतियों राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को पंडित बालकृष्ण भट्ट जी के मानस पुत्र बताया था और यह लेख मुझे आज तक इसी वजह से याद रहा लेकिन यह याद नहीं है कि मैंने कब पढा  था और यह किसने लिखा था हमारी प्रार्थना है उन सभी लोगों से जिन्होंने कभी पढ़ा हो वे सज्जन  मुझे इसके बारे में सूचित करें कि वह किसने लिखा था और किस अंक में छपा था वह और किस पत्रिका में छपा था या वह मेरे पास तक भेज दें तो मैं भेजने वाले को ₹1000 तुरंत इनाम दूंगा। ज्ञान प्रकाश 

पण्डित बाल कृष्ण भट्ट जी के निबन्ध

 पण्डित बाल कृष्ण भट्ट जी के द्वारा लिखित निबन्ध यहां प्रतिदिन कम से कम एक की संखयामें प्रकाशित किये जाने की योजना है।

कहानी मेरी कविताओं की

रोज़ एक कहानी मेरी ज़ुबानी

मेरे निजी पुस्तकालय से

  मेरी लाइब्रेरी में जो किताबें हैं उनमें से बहुत सी पुरानी है और नष्ट हो चुकी हैं इसलिए हम चाहते हैं कि जो matter हमारी किताबों में है उसकी जानकारी लोगों को हो जाए जिसको जरूरत हो पीडीएफ करवा ले और जिसे जरूरत हो वह यहाँ आ  करके भी पढ़ सकता है अच्छा तो यह होगा कि वह उसका पीडीएफ मंगवा लें इसलिए हम रोज कुछ किताबों के बारे में यहां पर बातें करेंगे । जय हिन्द जय हिन्दी भाषा ।